गुमला, दिसम्बर 23 -- पालकोट। प्रखंड के सारू बेड़ा गांव में पूस जतरा का आयोजन धूमधाम से किया गया। मौके पर नागपुरी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को खूब झुमाया। पालकोट म्यूजिशियन ग्रुप की प्रस्तुति के साथ सरीता बड़ाइक, जीवंती सिंह, भरत सिंह और रतन बड़ाइक ने एक से बढ़कर एक नागपुरी गीत प्रस्तुत किए। लोक गायक भरत सिंह द्वारा भक्ति वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।डांसर देवा खड़िया का नृत्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा, युवा से लेकर बुजुर्ग तक झूमते नजर आए। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी मंगल सिंह भोगता ने कहा कि जतरा मेला गांवों में सामाजिक सद्भाव और एकता का प्रतीक है। गांव की परंपरा से ही प्राचीन कला, संस्कृति और सभ्यता जीवित रहती है।मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रकाश नारायण सिंह गुड्डू ने आयोजन समिति के प्रति आभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.