रांची, फरवरी 13 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में चोरी-छिपे की जा रही अवैध अफीम की खेती के खिलाफ खूंटी पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को खूंटी थाना क्षेत्र के ग्राम सारिदकेल में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 3.5 एकड़ भूमि पर लगी अवैध अफीम की फसल को ट्रैक्टर चलवाकर और सशस्त्र बल के जवानों की मौजूदगी में नष्ट कर दिया। इससे पहले गुरुवार को भी पुलिस टीम ने घाघरा, रोगों और सारिदकेल गांव में छापेमारी अभियान चलाकर करीब 10 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया था। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध खेती करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस द्वारा नष्ट की गई खेती की भूमि का जीआर के अनुसार सत्यापन कर अवैध खेती करने वालों की पहचान की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.