हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- भरुआ सुमेरपुर। यूरिया खाद के लिए दूसरे दिन तड़के से किसानों ने समितियों में डेरा जमाया इसके बाद उन्हें निराशा हाथ लगी और सैकड़ों किसान बगैर खाद के वापस जाने को मजबूर हुए। डीएपी के बाद अब यूरिया खाद का संकट खड़ा है। मंगलवार को कस्बे के क्रय विक्रय सहकारी समिति एवं पीसीएफ किसान सेवा केंद्र में वितरण के लिए यूरिया खाद आई थी। जिसका वितरण मंगलवार को शुरू हुआ था। शाम होने पर दूसरे दिन वितरण की बात कहकर किसानों को वापस कर दिया गया था। बुधवार को तड़के से किसानों ने दोनों जगहों पर डेरा जमाया। इसके बाद शाम तक उन्हें युरिया नसीब नहीं हुई और दोनों समितियों में सैकड़ों किसान वापस लौटने को मजबूर हुए। किसान सुरेश कुमार, संजय यादव, दुर्गेश कुमार, विनय यादव, मीरा देवी, रामजानकी, सुमित्रा, कौशल्या देवी आदि ने बताया सुबह से शाम तक लाइन में ...