रांची, सितम्बर 23 -- तोरपा, प्रतिनिधि। जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया मंगलवार को तोरपा प्रखंड के सुदूरवर्ती साराबुरू गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बीच रास्ते में गाड़ी छोड़कर पगडंडी से होते हुए दो किलोमीटर पैदल चलकर बरसाती नाला पार किया और ग्रामसभा की बैठक में शामिल होकर ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक पहुंचने के लिए न तो सड़क है और न ही पुलिया। बरसाती नाला पार करना खतरनाक है। बीमार और गर्भवती महिलाओं को खाट में ढोकर दो किलोमीटर दूर दुमांगदिरी सीमान तक ले जाना पड़ता है। गांव तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती। पगडंडियों के किनारे गुजरात की एक कंपनी द्वारा पौधारोपण के लिए बड़े गड्ढे कर दिए गए हैं, जिससे रास्ता और खतरनाक हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क और पुल के निर्माण की मांग की। जंगली हाथियों के उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.