मथुरा, जनवरी 4 -- थाना अंतर्गत गांव सारस में रविवार सुबह एक युवक का शव घर से थोड़ी दूर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। मामले की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरु कर दी। पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। संभावना जताई जा रही है कि घटना का जल्द ही खुलासा होगा। गांव सारस निवासी युवक अमृत (32) शनिवार शाम को घर से निकला था। बताते हैं कि देर रात उसके घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी सभी जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता न चल सका। रविवार सुबह करीब पौने चार बजे अमृत का शव गांव में घर से कुछ ही दूरी पर पोखर के पास लहुलुहान हालत पड़ा था। उसके शरीर और गले पर चोट के निशान थे, उसका गला रेत कर हत्या की गई है। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं लोगों में दहशत...