अंबेडकर नगर, फरवरी 19 -- अम्बेडकरनगर। टांडा तहसील क्षेत्र के केशवपुर निवासी देवमणि मिश्र के पुत्र डॉ अमित कुमार मिश्र को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान अखिल भारतीय सारस्वत परिषद वाराणसी द्वारा 23 फरवरी को काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के वैदिक विज्ञान केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। डॉ अमित वर्तमान में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कला, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के लाइफलॉन्ग लर्निंग एंड एक्सटेंशन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...