मिर्जापुर, फरवरी 23 -- मिर्जापुर। अखिल भारतीय सारस्वत परिषद वाराणसी ने जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के इतिहास के वरिष्ठ सहायक आचार्य डॉ. ऋषभ कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए सारस्वत सम्मान से सोमवार को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के वैदिक विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के कुलपति आचार्य आलोक कुमार चक्रवाल, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य महावीर सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। डॉ. ऋषभ कुमार की इस उपलब्धि पर जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह, प्रो. राजमोहन शर्मा, प्रो. सुशील कुमार त्रिपाठी, जय प्रकाश सिंह, डॉ. राम मोहन अस्थाना, वशीम अकरम अंसारी आदि ...