अलीगढ़, मार्च 28 -- फोटो.. अलीगढ़। सारसौल पर मस्जिद वाली गली में निर्माणाधीन नाली व सड़क निर्माण में क्षेत्रीय लोगों ने घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। वार्ड 40 में लाखों की लागत से सड़क व नाली का निर्माण हो रहा है। एक नई नाली एवं सड़क रिपेयरिंग भी की जा रही है। लेकिन काम करने वाले ठेकेदार गुणवत्ता का ख्याल नहीं रख रहे हैं। इससे सड़क व नाली खराब होगी, जिससे फिर पानी भरेगा। कुछ स्थानों पर बनाई हुई नाली टूट गई है। दोबारा उनको बनाया जा रहा है। नगर निगम से मामले में जांच कराने की मांग की। एक्सईएन निर्माण विभाग विजेंद्र सिंह पाल ने कहा कि एई व जेई को मौके पर भेजकर यथा स्थिति दिखवाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.