अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अति व्यस्त सारसौल चौराहे को व्यवस्थित करने हर योजना फेल हो रही है। कुछ दिन पूर्व शुरु की गई लेफ्ट फ्री योजना भी ठप हो गई। अब चौराहा पहले की तरह जाम से जूझ रहा है। नादा जाने वालों को भी वाहनों की लाइन में लगना पड़ रहा है। जबकि ये रास्ता इन्हीं वाहनों के लिए बनाया गया था। सारसौल चौराहे से प्रतिदिन करीब 50 हजार से अधिक वाहन निकलते हैं। यहां पर बीते माह जाम की स्थिति में यातायात पुलिस कर्मियों को आराम से बात करते दिखने एसएसपी ने सख्ती दिखाई थी। मामले में टीआई समेत चार को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद एसपी ट्रैफिक प्रवीन कुमार फोर्स के साथ चौराहे पर पहुंचे थे। खुद यातायात का संचालन किया। इस दौरान नादा की तरफ जाने वाले रास्ते को लेफ्ट फ्री किया गया। ट्रैफिक कोन लगाकर साइट के हिस्से को खाली रखा गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.