देवघर, फरवरी 20 -- सारवां। गुरुवार देर रात थाना अंतर्गत लखोरिया गांव के बाइक सवार 21 वर्षीय युवक परदेशी तुरी पिता हुरो तुरी की दर्दनाक मौत देवघर-मधुपुर मार्ग के पथरा रंगा सिरसा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में हो गई। वह अपनी शादी का कार्ड बांटने के लिए रिश्तेदार के घर जा रहा था। मृतक युवक की शादी 26 फरवरी 2026 को खरवाजोरी सारठ में होने वाली थी। इस दुर्घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस घटना से खुशी का माहौल अचानक शोक में बदल गया। घटना के बाद घरवालों व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं मृतक के शव को जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक युवक अपने परिवार में 4 बहन में इकलौता भाई था। जिसे परिवार में सभी प्यार करते थे। जो अपनी शादी का इंतजार कर रहा था। उसक...