देवघर, दिसम्बर 28 -- देवघर। सारवां थाना क्षेत्र के बधनी गांव के समीप शनिवार को टोटो पलट जाने से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। भंडारो गांव निवासी घायल रूबी देवी के देवर विषकरण कुमार ने बताया कि रूबी बेटे के साथ बधनी जंगल से लकड़ी और पत्ता लेकर टोटो से घर लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में अचानक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। टोटो पलटने से मां-बेटा उसके नीचे दब गए, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...