देवघर, फरवरी 10 -- सारवां,प्रतिनिधि। सारवां व सोनारायठाढ़ी प्रखंड में 10 से 25 फरवरी 2026 तक चलने वाले फाइलेरिया मुक्ति अभियान एमडीए का शुभारंभ मंगलवार को सीएचसी में जिला परिषद सदस्य कविता देवी व चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर ब्रजकिशोर सिन्हा द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी द्वारा बताया गया कि मंगलवार को 402 बूथों पर लोगों को फाइलेरिया की दवा सहिया द्वारा खिलाई गई। प्रथम दिन लक्षित जनसंख्या 1 लाख 98 हजार 840 लोगों में से सात प्रतिशत लोगों को दवा खिलाई गई। बताया कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए 804 कर्मियो को लगाया गया है। इस अवसर पर बीडीएम प्रशांत कुमार, जिप प्रतिनिधि संजय राय, नेत्र सहायक अनील, लेखापाल आलोक कुमार, मनोज पांडेय, जयकांत तांती, मुन्ना कुमार व अजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...