देवघर, फरवरी 24 -- सारवां प्रतिनिधि थानांतर्गत योगियाटिकुर गांव के जोरिया में सोमवार शाम निर्माणाधीन चेकडैम को लेकर विस्फोटक से पत्थर तोड़ने के क्रम में उड़कर पत्थर लगने से गांव निवासी 12 वर्षीय सुभाष पासवान, पिता- राजेन्द्र पासवान की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई। ग्रामीणों के अनुसार चेकडैम बना रहे संवेदक का कर्मी डायनामाईट से पत्थर तोड़ रहा था। वहां से कुछ दूरी पर गांव के तीन-चार बच्चे खेल रहे थे। विस्फोट के कारण पत्थर का एक बड़ा टुकडा उड़कर खेल रहे एक बालक के सिर पर गिर गया। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार अस्पताल ले जाने के पूर्व बच्चे ने वहीं पर दम तोड़ दिया। वहीं घटना में अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी पाकर वहां गांव व आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में जमा हो गये। उधर सूचना मिलते ही पूर्व कृषि ...