देवघर, जनवरी 3 -- सारवां। मधुपुर थाना अंतर्गत नया बाजार निवासी मो. रियाज, पिता- मो. उस्मान द्वारा थाना में मारपीट व छिनतई को लेकर कांड संख्या- 1/2026 दर्ज कराया गया है। दर्ज प्राथमिकी में मारुती वैन सवार चार अज्ञात बदमाशों द्वारा नकदी समेत लैपटॉप व दो मोबाइल सहित करीब 1 लाख 25 हजार रुपए की छिनतई का आरोप लगाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र किया गया है कि वह 31 दिसंबर की देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहा था। उस क्रम में सारवां थानांतर्गत सरपत्ता और रोशन के बीच जैसे ही पहुंचा, उसी समय वहां चार की संख्या में अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडे के साथ मारुती सुजुकी से उतरकर उसकी बाइक रोककर लैपटॉप छीनने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर गाली-ग्लौज करते हुए लाठी से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिक्र किया गया है कि बदमाशों ने उसके पास से दो मोबाइल, एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.