देवघर, जनवरी 31 -- सारवां, प्रतिनिधि। सवर्ण समाज की आवश्यक बैठक शुक्रवार को तुतरा पहाड़ी मंदिर प्रांगण में अनिल राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा शपथ ली गयी कि जब तक यूजीसी बिल वापस नहीं होगा, तब तक वे लोग आंदोलन करते रहेंगे। सड़क से लेकर सदन तक विरोध करते रहेंगे। जब तक समान अधिकार नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन कर लड़ते रहेंगे। बैठक में कमेटी का भी गठन किया गया व आगे की रणनीति तय की गई। इस अवसर पर सुधीर सिंह, श्यामाकांत झा, दिलीप पांडेय, संजय प्रसाद, बम शंकर पांडेय, देवानंद सिंह, अरूप चक्रवर्ती, दीपक झा, श्याम किशोर सिंह, अभिजित दुबई, प्रशांत शुक्ला, सुजीत कुमार सहित दर्जनो लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.