देवघर, जनवरी 1 -- सारवां प्रतिनिधि नये साल के पहले दिन गुरुवार को प्रखंड के मंदिरों व पिकनिक स्पॉट में भारी भीड़ जुटी। अहले सुबह लोगों ने मंदिरों में जाकर मत्था टेका। दुबे मंदिर डकाय, दुखियानाथ मंदिर सारवां , राज राजेश्वरी मंदिर लखोरिया, तुतरा पहाड़ी व बिसनपुर देवी मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। डकाय दुबे मंदिर में देखते ही देखते भारी भीड़ हो गई। पिकनिक स्पॉट डकाय जंगल, तुतरा पहाड़ी व अमराटांड़ पार्क में सुबह ही लोग पहुंच गए थे। जहां पिकनिक के साथ लोगों ने नये साल का जश्न मनाया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिकनिक स्पॉट के आसपास पुलिस पेट्रोलिंग करती नजर आई। इसके पूर्व अहले सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को मोबाइल से मैसेज कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.