देवघर, जनवरी 24 -- सारवां प्रतिनिधि प्रखंड के अति प्राचीन बजरंगबली मंदिर पहारिया में शनिवार को प्राण-प्रतिष्ठा व अखंड हरिकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इसको लेकर शनिवार को कलश शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कलश यात्रा में 151 कुमारी कन्याओं व महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान हर-हर महादेव व जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा। आचार्य पंडित त्रिपुरारी झा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अजय नदी के बड़गोड़ा घाट में यजमान राजेश्वर चरण मिश्र व अन्य महिलाओं द्वारा विधिवत कलश में जल भरकर कलश माथे पर लेकर सभी पुनः बजरंगबली मंदिर पहुंचे। कलश शोभायात्रा में सूबे के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी शामिल हुए। उन्होंने मंदिर के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता बनाये रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.