देवघर, दिसम्बर 17 -- सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत देवघर-सारठ मुख्य मार्ग के सिहलियाटांड़ के समीप बुधवार को दो ऑटो के आमने- सामने हुई जोरदार टक्कर में ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बंदाजोरी निवासी 38 वर्षीय पंकज कुमार सिंह, चकाई निवासी 34 वर्षीय दशरथ यादव, केटा निवासी रविन्द्र महतो एवं सिरसिया निवासी 30 वर्षीय सुनील यादव शामिल है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी सारवां इलाज के लिए लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को 108 एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि चकाई निवासी ऑटो द्वारा सारठ से अपना घर चकाई जा रहे थे। वहीं दूसरी ऑटो देवघर से बंदाजोरी की तरफ जा रहा था। सिहलियाटांड़ के समीप अचानक तेज रफ्तार दोनों ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना के बाद पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.