देवघर, मार्च 9 -- सारवां, प्रतिनिधि। प्रखंड के झिकटी गांव में सूर्याहु बड़का पर्व का आयोजन किया गया। रविवार सुबह ढोल-बाजे के साथ नदी में स्नान कर पर्वेता व पर्वेती पूजा स्थल पहुंचे। वहां विधि विधान के साथ भगवान सूर्यदेव की पूजा- अर्चना व्रती द्वारा विधि- विधान के साथ की गई। उसके उपरांत सादा पाठा की बली दी गई। महिलाओं के सिंदुरहार के उपरांत महाप्रसाद, सरसों तेल, घंघरा एवं चावल का वितरण किया गया। लोगों ने भगवान भाष्कर के प्रतिरूप पर्वेता और पर्वेती का चरण छूकर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इसके पूर्व शनिवार शाम खरना के दिन प्रसाद ग्रहण करने वालों की भीड़ लग गई। कार्यक्रम में बंशीधर महतो, द्वारका महतो, जयदेव महतो आदि का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.