देवघर, जनवरी 19 -- प्रखंड के मड़वा गांव अवस्थित प्रसिद्ध चौवा मंडा में माघी दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को पूजारी महेश्वर पत्रलेख की देखरेख में यजमान मनोज महराज द्वारा विधि विधान के साथ कलश स्थापन कर देवी दुर्गा की पूजा श्रद्धापूर्वक की गई। पूजा के उपरांत चंडी पाठ किया गया। रात में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर देवी मंदिर में पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इसके साथ ही बाहर दूसरे गांव के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। दुर्गा पूजा को लेकर समिति अध्यक्ष प्रणव सिंह, सचिव प्रमुख राउत, उज्ज्वल बलियासे द्वारा बताया गया कि नवरात्र को लेकर क्षेत्र में दुर्गापूजा की धूम है। बताया कि नवरात्र के दौरान 25 जनवरी सप्तमी पूजा, 26 जनवरी अष्टमी पूजा, 27 जनवरी महानवमी पूजा एवं दशमी के दिन कलश विसर्जन एवं एकादशी को प्रसाद वितरण के उपरांत मूर्ति...