देवघर, सितम्बर 23 -- सारवां प्रतीनिधि सोमवार को देवी मंदिरो में कलश स्थापन के साथ ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई। सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर में पंडित पप्पु झा, आशुतोष झा, महेश्वर पत्रलेख की देखरेख में ब्राह्मण वरण के उपरांत यजमान संजय राय द्वारा सारवां अंचल क्षेत्र की खुशहाली का संकल्प लेते हुए विधि-विधान के साथ कलश स्थापन कर षोड़षोपचार विधि से दुर्गा देवी की पूजा की गई। ऐतिहासिक बिसनपुर दुर्गा मंदिर में जयनाथ पांडेय, बालमुकुंद पांडेय एवं महेश पांडेय की देखरेख में यजमान राजेश कुमार सिंह द्वारा कलश स्थापन किया गया। प्रसिद्ध बनवरिया दुर्गा मंदिर में यजमान गौतम नारायण सिंह द्वारा पुजारी नागेश्वर पंडित की देखरेख में कलश स्थापन किया गया। लखोरिया दुर्गा मंदिर में पंडित की देखरेख में रामकिशोर द्वारा कलश स्थापन कर देवी के प्रथम स्वरूप शैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.