प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 25 -- गौरा। बौद्ध धर्म के अनुयायियों की ओर से सारनाथ से फर्रुखाबाद के संकिसा बौद्ध स्तंभ तक जाने वाली धम्म यात्रा का मंगलवार को शाम करीब चार बजे रामापुर के हृदयनगर में स्वागत किया गया। धाम यात्रा का नेतृत्व कर रहे महेंद्र विक्कू चंद्रमा ने बताया कि भगवान बुद्ध ने क्षमता मानवता का संदेश दिया था। पंचशील चार आर्य सत्य करुणा दया की भावना जन-जन तक पहुंचाना ही इस यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए। इस मौके पर बौद्ध महासभा के सत्य प्रकाश भास्कर,कमलेश गौतम, रमाकांत, पन्नालाल, शकुंतला, अंकिता आदि ने बौद्ध भिक्षुओं का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...