वाराणसी, अगस्त 21 -- वाराणसी/ सारनाथ, हिन्दुस्तान टीम। सारनाथ के अरिहंत नगर कॉलोनी में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे 50 वर्षीय कालोनाइजर महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चार गोली चलाई, जिसमें से तीन गोली कालोनाइजर के बाएं तरफ गर्दन में लगी है। बुद्धा नगर कॉलोनी निवासी महेंद्र गौतम बड़े कालोनाइजर थे। उन्होंने अरिहंत नगर कॉलोनी भी विकसित की थी। इसी कालोनी के फेज 2 में उनकी ऑफिस भी है। रोज की तरह वह अपनी बाइक से ऑफिस के लिए निकले थे। ऑफिस से करीब 150 पहले ही पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। पास आते ही पीछे बैठे मुंह बांधे दो बदमाशों ने महेंद्र गौतम पर चार राउंड गोली चलाई। तीन गोली गर्दन में लगते ही महेंद्र गौतम मौके पर ही लुढ़क गए। सूचना पर सारनाथ पुलिस पहुंची। मलदहिया स्थित न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.