मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- देवरियाकोठी, एसं। धरफरी मल्लाह टोला में शनिवार की रात सारण पुलिस ने छापेमारी कर मशरख थाने के श्रीराम जानकी मंदिर से चोरी की गई श्रीराम की मूर्ति बरामद कर ली। वहीं, सीता की मूर्ति का पता नहीं चल सका है। पुलिस के आने की भनक लगते ही धरफरी निवासी राजन सहनी, सोनू सहनी और ढेला सहनी फरार हो गया। छापेमारी दल का नेतृत्व मशरख एसडीपीओ अमरन कुमार कर रहे थे। देवरिया थानेदार मनोज कुमार साह ने बताया कि सारण पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से धरफरी मल्लाह टोला निवासी राजन सहनी के घर में छापेमारी की, जहां से बक्सा में छिपाकर कर रखी गई श्रीराम की मूर्ति बरामद की गई। थानेदार ने बताया कि मल्लाह टोला निवासी सोनू सहनी की बहन, ढेला सहनी की भाभी और राजन सहनी की पत्नी व भावज को शुक्रवार की रात सारण पुलिस उठाकर ले गई थी। चारों की निशानदेही पर...