छपरा, जुलाई 21 -- छपरा। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह "सीग्रीवाल" ने लोकसभा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्म स्थली सारण (छपरा) से महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण को सीधे रेल लाइन से जोड़ने के लिए नियम-377 के तहत लोकसभा में मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य के सारण (छपरा) जिला में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली है और बिहार राज्य अंतर्गत ही पूर्वी व पश्चमी चंपारण जिला, बापू महात्मा गांधी जी की कर्म भूमि रही है। विदित हो कि उक्त जिलों को छपरा जं.से मेरे संसदीय क्षेत्र के जलालपुर,बनियापुर,सहाजितपुर,भगवानपुर,मलमलिया, मोहम्मदपुर मोड़ व डुमरिया घाट होते हुए मोतिहारी रेलवे स्टेशन तक नई रेल लाईन से जोड़ने के लिए पूर्व में मेरे द्वारा अनेक स्तर पर भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय से अनुरोध किया गया । अनुरोध के बाद सर्वे भी हुआ लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.