छपरा, जून 1 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण समेत सूबे में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। बिहार जंगल राज की ओर लौट रहा है। आए दिन आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। उक्त बातें पूर्व विधायक व पार्टी के महासचिव किशोर कुमार ने दोहरे हत्याकांड के परिजनों से मिलने के बाद नेहरू चौक स्थित कन्हैया सिंह के आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बातें कही । पूर्व विधायक ने कहा कि जनसुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर के निर्देश पर वे एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मृत व्यवसायी अमरेन्द्र सिंह व शंभू सिंह के परिजनों से मुलाकात करने के लिए गये थे। पार्टी के जेनरल सेके्रटरी किशोर कुमार ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी मृतक के परिजनों के साथ खड़ा है। न्याय दिलाने के लिए पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.