छपरा, फरवरी 18 -- बिहार के सारण (छपरा) जिले में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना मशरक थाना क्षेत्र की है। हत्या के बाद शव को नदी के पास जंगल में फेंक दिया गया। मृतक की पहचान पूरब टोला गांव निवासी 35 वर्षीय मोहन बांसफोर के रूप में हुई है। वह सोमवार देर शाम सब्जी खरीदने के लिए बाजार गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव मिलने से सनसनी मच गई। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने घोघागाड़ी नदी के समीप जंगल में शव देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में मृतक के परिजन ने पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।दिघवारा में शव मिलने से सनसनी दूसरी ओर, सारण जिले के दिघवारा थाना की पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.