छपरा, अक्टूबर 22 -- श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर गोवर्धन की परिक्रमा अन्नकूट भोग के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया छपरा, हमारे प्रतिनिधि। सारण जिले में बुधवार को गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। दीपावली के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर गोवर्धन की परिक्रमा की और अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया। शहर के विभिन्न मंदिरों, विशेषकर ठाकुरबाड़ी मंदिर, बलदाऊ मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के श्रीकृष्ण मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की झांकी सजाई गई। भक्तों ने दूध, दही, घी, चावल, दाल और सब्जियों से तैयार छप्पन भोग अर्पित कर समृद्धि की कामना की। अन्नकूट भोग के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक गीतों और भज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.