छपरा, मार्च 23 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। पर्व-त्योहार के मौसम में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सारण की सियासत गरमाई हुई है। सारण में 10 विधानसभा सीटें हैं। सभी पार्टियों के द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा रही है और उस रणनीति को जमीनी स्तर पर उतारने की भी कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर निर्वाचन आयोग ने भी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर विभाग ने अपनी पहली बैठक भी बुला ली है। इस बैठक में निर्वाचन विभाग कई अहम फैसले लेगा। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में कम मतदान वाले बूथों पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी। बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 25 मार्च को निर्वाचन विभाग में पहली अहम बैठक होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की अध्यक्षता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.