छपरा, फरवरी 3 -- मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना को लेकर तैयारी तेज छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले के ग्रामीण इलाकों में बेटियों की शादी को आसान, सुलभ और सम्मानजनक बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत जिले की सभी पंचायतों में अत्याधुनिक विवाह भवन के निर्माण की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए राज्य मुख्यालय से राशि भी स्वीकृत कर दी गई है, जिससे निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों को कम खर्च में बेहतर विवाह सुविधा उपलब्ध कराना है। सारण जिले की अधिकांश पंचायतों में अब तक विवाह के लिए निजी मैरेज हॉल या खुले मैदानों पर निर्भरता रही है, जिससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। मुख्यम...