छपरा, जनवरी 3 -- धान खरीद में तेजी लाने पर जोर 28 फरवरी तक धान खरीदारी की तिथि तय छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में धान खरीद प्रक्रिया को तेज करने और निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, डीएम एसएफसी, सभी बीसीओ सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत धान खरीद की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि धान खरीद की अवधि एक नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित है, जबकि खरीदे गए धान से चावल (सीएमआर) का उठाव 30 जून 2026 तक किया जाएगा। इस वर्ष सारण जिले के लिए कुल 94,777 मैट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक जिले में लगभग 28,022 मैट्रिक टन ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.