छपरा, जनवरी 8 -- केवल छपरा सदर अस्पताल में 1200 लोगों का एंटी रेबीज का इंजेक्शन मिला निजी अस्पतालों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी एंटी रेबीज की सूई लगी छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा जिले में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल है। छपरा सदर अस्पताल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीते दो महीनों में करीब 12 सौ लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल आना पड़ा। इन पीड़ितों को अब तक 3600 एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं। यह आंकड़ा सिर्फ सदर अस्पताल का है, जबकि जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में भी कुत्ते के काटने के कई मामले सामने आए हैं, जिनका आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है। सदर अस्पताल प्रशासन के अनुसार राहत की बात यह है कि फिलहाल अस्...