छपरा, जून 5 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण के नये प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में राजीव रौशन ने गुरुवार को आयुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। श्री रौशन भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के पदाधिकरी हैं। उन्होंने सारण प्रमंडल के 47 वें आयुक्त के रूप में योगदान दिया है। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक नीलेश कुमार, जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष, आयुक्त के सचिव डॉ संजय कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार राय, उपनिदेशक जनसम्पर्क रविन्द्र कुमार सहित प्रमण्डल के विभिन्न शाखाओं के कर्मी उपस्थित थे। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने आयुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि राजीव रौशन सारण में पहले उप विकास आयुक्त के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। डीडीसी के कार्यकाल में उन्होंने कई म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.