छपरा, दिसम्बर 6 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आँचल योजना के तहत 07 दिसंबर 2025 को नवसाक्षर महिलाओं के लिए आयोजित होने वाली बुनियादी साक्षरता परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। संयुक्त निदेशक, जन शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण स्वयं पूरे जिले में परीक्षा की मॉनिटरिंग करेंगे।परीक्षा संचालन के लिए डीपीओ धनंजय पासवान, डीपीओ अजीत अमर हरिजन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका रानी के साथ अन्य सहायक पदाधिकारी सीमा कुमारी, मुक...