छपरा, दिसम्बर 27 -- छपरा। सारण के ग्रामीण क्षेत्र मांझी प्रखंड के तेघरा गांव निवासी 13 वर्षीय शिव प्रताप सिंह ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। नालंदा के कल्याणबिगहा इंडोर शूटिंग रेंज में आयोजित 9वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन पर शिव प्रताप सिंह का चयन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। बिहार स्टेट राइफल एसोसिएशन की मेजबानी में आयोजित पांच दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में शिव प्रताप सिंह ने सर्वाधिक स्कोर प्राप्त कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। करीब एक माह से कल्याणबिगहा इंडोर शूटिंग रेंज में नियमित प्रशिक्षण ले रहे शिव प्रताप ने तकनीक, एकाग्रता और आत्मविश्वास का बेहतरीन समन्वय दिखाते हुए अपनी दावेदारी मजबूत की थी। शान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.