सीवान, मार्च 23 -- पचरुखी। ट्रक से कुचलकर असमय गाल की गाल में समाया रामाशंकर यादव घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था और मजदूरी करने के साथ ही दूध बेचकर अपना परिवार चलाता था। इस बीच शनिवार की सुबह श्याम सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर वह सारण जिले के मुबारकपुर किसी काम से गया था। कार्य निपटाकर लौटने के क्रम में श्याम सिंह उसे सादिकपुर छोड़ने जा रहा था। इसी बीच बरियारपुर गांव के समीप पीछे से आ रहे तेज गति अनियंत्रित ट्रक चालक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इधर, दुर्घटना के बाद मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक फरार हो गया। इधर दुर्घटना में रामाशंकर यादव की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.