गोपालगंज, फरवरी 2 -- थावे। थावे स्थित थावे दुर्गा मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना करने आए सारण जिले के एक भक्त ने मां दुर्गा को सोने की मंगटीका अर्पित की। जानकारी के अनुसार सारण जिला के सहाजीतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सहाजीतपुर गांव निवासी मुना सिंह अपने परिवार के साथ थावे दुर्गा मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा को लगभग 88.02 ग्राम वजन की सोने की मंगटीका भेंट की। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय और मंदिर न्यास समिति के प्रबंधक अमरेंद्र दुबे मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...