छपरा, दिसम्बर 7 -- जिला शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश छपरा ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग, बिहार के निर्देश पर सारण जिले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के रिक्त चल रहे पदों पर आठ अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, पटना के पत्र के आलोक में यह आदेश जारी किया गया है। सेवानिवृत्ति एवं स्थानांतरण के बाद खाली पड़े पदों पर यह नई नियुक्ति की गई है, ताकि शिक्षा कार्य प्रभावित न हो। जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को अपने मूल कार्य के अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का कार्यभार संभालना होगा। उन्हें वित्तीय अधिकार भी प्रदान किए गए हैं तथा वैकल्पिक व्यवस्था होने तक वे इस पद पर कार्यरत रहेंगे।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी पत्र प्राप्त होते ही आवंटित प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.