छपरा, जनवरी 16 -- पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक लिखित परीक्षा के आयोजन को लेकर डीएम ने की ब्रीफिंग परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले तक मिलेगा प्रवेश अभ्यर्थियों को प्रथम पाली में पूर्वाह्न 08:30 बजे से 09:30 बजे तक मिलेगा प्रवेश छपरा, नगर प्रतिनिधि।सारण जिले में जिला मुख्यालय स्थित 25 परीक्षा केंद्रों पर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन 21 और 25 जनवरी को किया जाएगा। जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शुक्रवार को एक अहम बैठक हुई। परीक्षा में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों के साथ डीएम ने ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।ब्रीफिंग में बताया गया कि पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक लिखित पर...