देवघर, फरवरी 24 -- सारठ प्रतिनिधि सारठ-देवघर मुख्य सड़क एनएच- 114- ए पर सारठ खरवाजोरिया पुल पर सोमवार करीब 10 बजे एक हाईवा ने टोटो को धक्का मार दिया। दुर्घटना में टोटो पर सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। वहीं टोटो भी दो भागों में बंट गया। घटना के संबंध में पथरड्डा ओपी क्षेत्र के बारापंसारी गांव निवासी टोटो चालक 30 वर्षीय जाहिद अंसारी ने बताया कि गांव से तीन महिला समेत पांच लोगों को लेकर मनोगड़ी के निकट बिंझा गांव जा रहा था। उसी दौरान देवघर की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ने खरवा पुल पर धक्का मार दिया। टक्कर के बाद टोटो चालक समेत सवार बारा पंसारी गांव निवासी 28 वर्षीय अबूतलहा अंसारी, 50 वर्षीया फ़रीजन बीबी, 35 वर्षीया नगीना बीबी व नावाडीह गांव निवासी 65 वर्षीया दुलारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। वहीं टोटो के परखच्चे उड़ गये व दो हिस्सों में बं...