देवघर, मई 12 -- सारठ,प्रतिनिधि। अंचल के कचुवाबांक पंचायत अंतर्गत ढोड़ोडुमर व बगडबरा पंचायत के सुखजोरा गांव में भक्तिपूर्ण माहौल में रविवार को सूर्याहु पर्व संपन्न हुआ। शुक्रवार को नहाय खाय के साथ नेम निष्ठा का महापर्व शुरु हुआ। इस दौरान शनिवार को दिनभर व्रतधारी निर्जला उपवास कर शाम को गांव के निकट जोरिया में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के उपरांत घर में भगवान को खीर का भोग लगाया गया। जिसके बाद सैकड़ों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। वहीं रविवार अहले सुबह पंडित अशोक मिश्रा एवं पिनाकी झा ने व्रतधारी को गणेशादि, पंचदेवता पूजन के साथ भगवान भास्कर की विधिवत पूजा अर्चना करायी। इस दौरान दर्जनों बकरों की बलि भी दी गई। साथ ही कई छोटे-छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया गया। उसके बाद यज्ञ हवन व ब्राह्मण भोजन के साथ पूजा संपन्न हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.