देवघर, मार्च 16 -- सारठ, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार व शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार संपन्न हुआ। इस वर्ष होली के दौरान तिथि को लेकर लोगों में उपापोह की स्थिति बनी रही। कुछ लोग शुक्रवार रात को होलिका दहन कर शनिवार को होली मनाया। जबकि कई गांवों में शनिवार को भी होली मनाया गया। वहीं कुकरहा , बगडबरा समेत अन्य ग्राम पंचायतों में मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में फगुवा की टोली निकालकर चैता व फाग जैसे पारंपरिक होली गीतों को गाकर खूब मनोरंजन किया। वहीं होली के दौरान शुक्रवार व शनिवार को मांस, मछली व मुर्गे की जमकर बिक्री हुई। होली पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन भी विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौक चौराहों पर तैनात दिखे गए। साथ ही थाने की पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्ती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.