देवघर, जनवरी 5 -- सारठ,प्रतिनिधि। रविवार शाम को विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने कचुवाबांक पंचायत की मुखिया सीमा बेगम के साथ बरवा से बेलबरना भाया कपसा पिंडारी तक होने वाले सड़क मरम्मतीकरण का शिलान्यास फीता काटकर किया। इस बाबत ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता गौतम कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बरवा से बेलबरना भाया कपसा पिंडारी सड़क का 1 करोड़ 50 लाख की लागत से 2.74 किलोमीटर लंबी सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। जिसका शिलान्यास रविवार को विधायक द्वारा किया गया। जल्द ही सड़क मरम्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं विधायक ने कहा कि झामुमो की हेमंत सरकार क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में विकास के लिए तत्पर है। धीरे-धीरे क्षेत्र में आम जनमानस से जुड़े सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।...