देवघर, फरवरी 4 -- सारठ, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पत्थरड्डा पहाड़ के निकट एक लकड़बग्घा ने रास्ते में जा रहे दो युवकों पर हमला कर दिया। युवाओं ने किसी तरह अपनी जान बचाते हुए हो-हल्ला किया। हो- हल्ला सुनकर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पत्थर से लकड़बग्घा को मार दिया गया। उसी बीच किसी ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके बाद सूचना पाकर मंगलवार को वन विभाग के उप परिसर पदाधिकारी विकास कुमार और बिक्रमजीत सिंह, पशुरक्षक के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन व पूछताछ करने के उपरांत विभागीय नियमानुसार लकड़बग्घा के शव का पोस्टमार्टम करते हुए रिपोर्ट तैयार कर ले गया है। वहीं लकड़बग्घा द्वारा हमला करने व मारने की खबर तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं क्षेत्र में लकड़बग्घा घूमने की खबर से क्षेत्र के ग्रामीण ...