देवघर, दिसम्बर 26 -- सारठ प्रतिनिधि सारठ थाना क्षेत्र के फुलचुवां गांव से एक युवती को शादी की नीयत से भगा ले जाने की शिकायत दर्ज करायी गयी है। युवती के पिता ने जिक्र किया है कि 21 दिसंबर शाम पुत्री शौच के लिए गई थी। उसके बाद वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बावजूद कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने रिश्तेदारों व अन्य स्थलों पर काफी खोजबीन व पूछताछ के बावजूद कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के बावजूद कहीं कुछ पता नहीं चलने पर थाने में लिखित शिकायत देकर पुत्री की खोजबीन की गुहार लगाई। शिकायत में जिक्र किया कि खोजबीन के क्रम में पता चला कि फुलचुवां गांव निवासी निरंजन दास द्वारा उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...