देवघर, फरवरी 1 -- सारठ, प्रतिनिधि। माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को सारठ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिर,दूबे बाबा मंदिर सहित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में अहले सुबह से ही काफी संख्या में महिला,पुरुष,युवक, युवतियां व बच्चों द्वारा पूजा अर्चना करने के लिए तांता लगा रहा। बता दें कि पवित्र माघी पूर्णिमा के अवसर पर इस क्षेत्र के कई मंदिरों में श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जहां भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालु एवं भक्तजनों ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया। दुसरी ओर अहले सुबह से ही बाबाधाम और बासुकीनाथधाम पूजा अर्चना करने के लिए यात्री वाहनों का इंतजार करते हुए भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं का जमघट सारठ चौक में देखा गया। इस अवसर पर भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा बताया गया कि माघी पूर्णिमा हिन्दू धर्मावलंबी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.