देवघर, फरवरी 8 -- सारठ, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर सारठ शिव मंदिर के साथ -साथ अजय एवं पतरो नदी संगम तट पर स्थित दो मुहान शिव मंदिर, बैहरा, महापुर, नयाखरना, गंगापुर, सबैजोर, कुकराहा, चितरा सहित विभिन्न शिव मंदिर का रंग रोगन किया जा रहा है। साथ ही शिव मंदिर परिसर की साफ सफाई एवं शिव भक्तों, श्रद्धालुओं को ठहरने एवं शिवरात्रि के अवसर पर भजन कीर्तन आदि धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करने के लिए पंडाल आदि बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। वहीं आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर सारठ एवं महापुर शिव मंदिर से निकालने वाले भव्य शिव बरात की तैयारियां भी जोरों पर जारी है। बता दें कि देवघर की तर्ज पर सारठ में भी प्रत्येक वर्ष भव्य शिव बारात की झांकी निकाली जाती है। जिसकी तैयारी शिव -शक्ति समिति द्वारा की जा रही है। सार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.