देवघर, फरवरी 15 -- सारठ, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और इस दौरान श्रद्धालु शिव शक्ति में लीन देखे गए। दिनभरी शिव धुन की मंत्रमुग्ध आवाज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। इसके साथ ही बाबा वैद्यनाथधाम की तर्ज पर सारठ के दु:ख हरण शिव मंदिर सहित क्षेत्र के कुकराहा ,नयाखरना, बाभनगामा, महापुर,सबैजोर, दोमुहान, पुरनी करेहिया, सुखजोरा एवं विभिन्न शिव मंदिरों और विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में अहले सुबह से श्रद्धालुओं का तांता पूजा अर्चना करने के लिए लगा रहा। काफी संख्या में भक्तगण भगवान शिव पर जलार्पण करने के लिए लंबी कतारों में लगे रहे। इस अवसर पर विभिन्न शिव मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। वहीं अति प्राचीन मंदिर सारठ स्थित दु:हरण नाथ के दरबार में काफी संख्या में भक्तगण रुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.