देवघर, दिसम्बर 31 -- सारठ । सारठ-चितरा भाया बीरमाटी सड़क पर मिश्राडीह जोरिया के निकट मंगलवार देर शाम पेड़ से टकराकर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में कार सवार तीन लोग समेत चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि कार चितरा की तरफ से आ रही थी, उसी दौरान जोरिया पर पुल के पहले घुमावदार मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए एम्बुलेंस से सभी घायलों को सारठ सीएचसी पहुंचाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर भेज दिया। दुर्घटना में कार सवार सभी लोग ओड़िसा के भुवनेश्वर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में 42 वर्षीय चालक राजकिशोर खट्टी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं 44...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.