देवघर, नवम्बर 1 -- देवघर,प्रतिनिधि पुलिस ने साइबर अपराध पर कार्रवाई करते हुए फर्जी ग्राहक सेवा केंद्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसपी सौरभ के निर्देश पर साइबर डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में कार्रवाई कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थानांतर्गत पुरनीकरहैया जंगल में छापेमारी की गई, वहां कुछ संदिग्ध मोबाइल और लैपटॉप से ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों के साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया। उनके पास से 6 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड और 45,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी फ्लिपकार्ड, एमेजॉन, फोनपे, एयरटेल पेमेंट बैंक , एसबीआई क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान योजना जैसी नामचीन संस्थाओं के फर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.